एक साल में ₹79 से ₹268 के पार पहुंचा HFCL का शेयर, लेकिन असली कहानी अभी शुरू हुई है—कंपनी के पास ₹28,911 करोड़ की ऑर्डर बुक है, Q2 में मुनाफा 448% बढ़ा, और ब्रोकरेज ने ₹410 का टारगेट दे दिया है। सवाल यह है कि इतनी तेजी के बाद भी HFCL में क्या ऐसा है जो निवेशकों की नजर बनाए हुए है?”
Q2 FY27 में रिकॉर्ड कारोबारी प्रदर्शन
HFCL ने 19 अक्टूबर 2026 को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही, यानी जुलाई से सितंबर 2026 के नतीजे जारी किए। कंपनी ने इस दौरान कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹2,541.79 करोड़ दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के ₹1,043.34 करोड़ से 143.62% अधिक था। तिमाही के हिसाब से रेवेन्यू में 32.73% की बढ़त रही।
कंपनी का EBITDA ₹658 करोड़ रहा, जबकि EBITDA मार्जिन 25.89% दर्ज किया गया। नेट प्रॉफिट ₹394.22 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के ₹71.92 करोड़ से 448.14% अधिक था। कंपनी ने इसे अपनी अब तक की सबसे अच्छी तिमाही बताया है।
यह भी पढ़ें : Vedanta Share Price Target 2026–2030: Q2 FY26-Q2 FY27 के आधार पर, पूरा डेटा के साथ…
₹28,911 करोड़ की ऑर्डर बुक
HFCL के नतीजों की सबसे बड़ी खास बात उसकी ऑर्डर बुक है। कंपनी ने 19 अक्टूबर 2026 को ₹28,911 करोड़ की कन्फर्म्ड ऑर्डर बुक बताई है। यह ऑर्डर बुक टेलीकॉम और डिफेंस दोनों क्षेत्रों से जुड़ी है. कंपनी के अनुसार, Q2FY27 में लगभग ₹2,500 करोड़ की डिलीवरी के बाद भी ऑर्डर बुक ₹28,900 करोड़ से ऊपर रही। इसका मतलब यह है कि इस दौरान नए ऑर्डर और काम के कन्वर्जन ने डिलीवरी के प्रभाव को पूरा किया।
एक्सपोर्ट और डिफेंस का बढ़ता हिस्सा
कंपनी की ऑर्डर बुक में एक्सपोर्ट का हिस्सा लगभग 57% बताया गया है। इससे पता चलता है कि HFCL का कारोबार केवल भारतीय बाजार तक सीमित नहीं है। कंपनी ऑप्टिकल फाइबर, टेलीकॉम नेटवर्क उपकरण, कनेक्टिविटी सॉल्यूशन और डिफेंस सेक्टर से जुड़े काम में सक्रिय है।
जुलाई 2026 के इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में कंपनी ने डिफेंस सेगमेंट की ऑर्डर बुक लगभग ₹2,300 करोड़ बताई थी। उस समय कुल ऑर्डर बुक ₹26,000 करोड़ से अधिक थी। अक्टूबर 2026 में यह आंकड़ा ₹28,911 करोड़ तक पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें : ₹20 लाख करोड़ का Nuclear Opportunity: इन 2 शेयरों में छिपा है कमाई बड़ा मौका?
Nuvama का Buy रेटिंग और ₹410 का टारगेट
ब्रोकरेज फर्म Nuvama Institutional Equities ने HFCL पर Buy रेटिंग दी है। 16 अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट में इसने शेयर का टारगेट प्राइस ₹380 रखा था। इसके बाद 21 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित कवरेज में टारगेट प्राइस ₹410 बताया गया। इस टारगेट के अनुसार शेयर में लगभग 53% की तेजी की संभावना जताई गई है।
Nuvama के अनुसार, HFCL को AI और डेटा सेंटर से जुड़े अवसरों का फायदा मिल सकता है। यहां यह समझना जरूरी है कि HFCL सीधे तौर पर AI कंपनी नहीं है। कंपनी का संबंध फाइबर, नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर से जुड़े काम से है।
Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है और इसे निवेश सलाह न मानें। शेयर बाजार में निवेश से पहले अपना शोध करें या SEBI-registered investment adviser से सलाह लें।





