Q2 रिज्लट आते ही रेलवे PSU की इस कंपनी ने किया डेविडेंड का ऐलान! रिकार्ड डेट तय…

RailTel Q2 Results: रेलवे की नवरत्न (PSU) कंपनी रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने सितंबर तिमाही के नतीजों के साथ शेयरधारकों के लिए अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी हर शेयर पर ₹1 का डिविडेंड देगी। इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय हो गई है। हालांकि, दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू बढ़ा है, लेकिन नेट प्रॉफिट में करीब 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

कितना मिलेगा डिविडेंड?

रेलटेल के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹1 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। Zee Business की रिपोर्ट के मुताबिक, यह ₹10 फेस वैल्यू का 10 फीसदी है। यानी किसी पात्र शेयरधारक के पास कंपनी के 100 शेयर हैं, तो उसके लिए डिविडेंड की कुल रकम ₹100 होगी।

डिविडेंड की पात्रता तय करने के लिए 30 अक्टूबर 2026 रिकॉर्ड डेट रखी गई है। वहीं, भुगतान 20 नवंबर 2026 को किया जाएगा। रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के रिकॉर्ड में शामिल पात्र शेयरधारकों को इसका लाभ मिलेगा।

RailTel Q2 Results: रेवेन्यू बढ़ा, लेकिन मुनाफा घटा

वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में रेलटेल का रेवेन्यू करीब ₹1,146 करोड़ रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह करीब ₹951 करोड़ था। इस तरह सालाना आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में 20.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं, नेट प्रॉफिट घटकर ₹68.6 करोड़ रह गया। एक साल पहले सितंबर तिमाही में कंपनी ने करीब ₹76 करोड़ का मुनाफा कमाया था। NDTV Profit की रिपोर्ट के मुताबिक, इस तिमाही में ₹32.2 करोड़ का एकमुश्त नुकसान भी दर्ज हुआ है।

ये भी पढ़ें: Suzlon Energy के Q2 नतीजों से पहले एक्सपर्ट का ₹46 का टारगेट

कामकाजी मुनाफे में भी हुई बढ़ोतरी

कंपनी का EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा करीब 14 फीसदी बढ़कर ₹176 करोड़ रहा। हालांकि, EBITDA मार्जिन पिछले साल के करीब 16.2 फीसदी से घटकर 15.4 फीसदी पर आ गया। यानी रेवेन्यू बढ़ने के बावजूद उसके मुकाबले कामकाजी मुनाफे का हिस्सा कम हुआ है।

दोनों सेगमेंट का कारोबार बढ़ा

ये भी पढ़ें: Netweb Technologies का Q2 मुनाफा 334.8% बढ़ा, जानें नतीजे

टेलीकॉम सर्विसेज सेगमेंट का रेवेन्यू ₹367.53 करोड़ से बढ़कर ₹396.94 करोड़ हो गया। इसी अवधि में इस कारोबार का सेगमेंट रिजल्ट भी ₹102.47 करोड़ से बढ़कर ₹112.28 करोड़ रहा।

दूसरी ओर, प्रोजेक्ट वर्क सर्विसेज से रेवेन्यू ₹749.20 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल यह ₹583.83 करोड़ था। इस सेगमेंट का रिजल्ट ₹22.90 करोड़ के मुकाबले ₹27.08 करोड़ हो गया।

एक साल में 38 फीसदी से ज्यादा गिरा शेयर

Zee Business की रिपोर्ट के अनुसार, रेलटेल का शेयर पिछले एक साल में 38.22 फीसदी और छह महीने में 30.16 फीसदी गिरा है। वहीं, 2026 की शुरुआत से इसमें 38.33 फीसदी की कमजोरी आई है। शेयर का 52 वीक हाई ₹391 और 52 वीक लो ₹226 बताया गया है।

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है और इसे निवेश सलाह न मानें। शेयर बाजार में निवेश से पहले अपना शोध करें या SEBI-registered investment adviser से सलाह लें।

लेखक परिचय

Ak Bhardwaj

AK Bhardwaj is the Founder and Chief Author of the website, with approximately 8 years of experience in media and journalism. He specializes in stock market news, business, personal finance, commodity markets, IPOs, and government schemes. He holds a Bachelor of Arts (Honours) from Banaras Hindu University (BHU), Varanasi, and a Diploma in Journalism from Jamia Millia Islamia, New Delhi. His mission is to deliver accurate, clear, and reader-friendly financial and business content.

साइट के बारे में · संपर्क / सुधार भेजें

Latest Posts