PNB Share Price Target 2026, 2027, 2028, 2029, 2030…

PNB Share ने पिछले कुछ सालों में निवेशकों को अच्छा-खासा रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में शेयर करीब 13.21% ऊपर गया है, तीन महीने में करीब 4.34% और एक महीने में करीब 6.41% की बढ़त रही है। अब बैंक ने Q2 FY27 में 5,532 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 12.8% ज्यादा है। खराब कर्ज में भी लगातार सुधार आया है और शेयर ने नतीजों के बाद तेजी भी दिखाई है। लेकिन आगे 2026 से 2030 तक PNB का शेयर कितना ऊपर जा सकता है? एनालिस्ट के टारगेट क्या हैं? पुराने रिटर्न कितना है? ये सब इस लेख में जानेगे.

तिमाही में लाभ कितना बढ़ा

सितंबर 2026 की तिमाही में PNB का शुद्ध लाभ 5,532 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा 4,904 करोड़ रुपये था। इस तरह लाभ में 12.8 प्रतिशत की बढ़त आई। बैंक की तरफ से इसे अब तक का सबसे बड़ा तिमाही लाभ बताया गया है।

यह भी पढ़े : गिरते बाजार में भी धड़ल्ले से चढ़ रहा ₹19 वाला ये Penny Stock: 6 महीने में डबल भाव, Q2 FY27 में भी शानदार प्रदर्शन…

कमाई का बड़ा हिस्सा NII से आया

बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम यानी NII इस तिमाही में 11,601 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले यह 10,468 करोड़ रुपये थी। इस हिसाब से NII में 10.8 प्रतिशत की बढ़त आई। बैंक की लोन देने की रफ्तार भी अच्छी रही और ग्लोबल एडवांसेस 14.7 प्रतिशत बढ़कर 13.41 लाख करोड़ रुपये हो गईं।

खराब कर्ज में आया सुधार

PNB के लिए खुशखबरी खराब कर्ज में कमी से आई है। सितंबर 2026 की तिमाही के अंत में बैंक का GNPA रेशियो 2.55 प्रतिशत रहा, जो पिछली तिमाही के 2.78 प्रतिशत से कम है। NNPA रेशियो 0.25 प्रतिशत रहा, जो पिछली तिमाही के 0.28 प्रतिशत से बेहतर है। बैंक का NIM भी 2.58 प्रतिशत पर पहुंच गया।

यह भी पढ़े : सालभर में 240% तेजी के बाद भी अपसाईड का टारगेट, कंपनी के पास ₹28,911 करोड़ की ऑर्डर बुक…

2026 के लिए एनालिस्ट क्या कह रहे हैं

PNB के शेयर के लिए 18 एनालिस्ट के औसत 12 महीने के टारगेट को 121.89 रुपये पर रखा गया है। इसमें सबसे नीचा टारगेट 92 रुपये और सबसे ऊंचा टारगेट 135 रुपये है। कुछ ब्रोकरेज ने पहले 123 से 145 रुपये तक के टारगेट भी दिए थे। इसलिए 2026 के लिए टारगेट रेंज को 120 से 145 रुपये के बीच देखा जा सकता है।

PNB Share Price 2026 to 2030

सालसंभावित टारगेट रेंज
2026₹120 से ₹145
2027₹125 से ₹145
2028₹145 से ₹172
2029₹160 से ₹189
2030₹185 से ₹210

PNB के लिए आगे की राह में लोन ग्रोथ, डिपॉजिट ग्रोथ, खराब कर्ज में कमी और मार्जिन में सुधार बड़ी भूमिका निभाएंगे। बैंक के MD और CEO अशोक चंद्रा ने कहा है कि FY27 में बैंक करीब 13 से 14 प्रतिशत क्रेडिट ग्रोथ हासिल कर सकता है। यह मैनेजमेंट का अनुमान है, कोई पक्की गारंटी नहीं।

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है और इसे निवेश सलाह न मानें। शेयर बाजार में निवेश से पहले अपना शोध करें या SEBI-registered investment adviser से सलाह लें।

लेखक परिचय

Ak Bhardwaj

AK Bhardwaj is the Founder and Chief Author of the website, with approximately 8 years of experience in media and journalism. He specializes in stock market news, business, personal finance, commodity markets, IPOs, and government schemes. He holds a Bachelor of Arts (Honours) from Banaras Hindu University (BHU), Varanasi, and a Diploma in Journalism from Jamia Millia Islamia, New Delhi. His mission is to deliver accurate, clear, and reader-friendly financial and business content.

साइट के बारे में · संपर्क / सुधार भेजें

Latest Posts