मुख्य सामग्री पर जाएँ
लॉगिन
gmony.inशेयर बाज़ार की हिंदी खबरें
Company News

₹375 करोड़ की कंपनी को रक्षा मंत्रालय से ₹138 करोड़ का काम, शेयर ताबड़तोड़ 20% उछला….

मुंबई, 23 नवंबर: HCL Infosystems के शेयर सोमवार को 20% की तेज़ी के साथ अपर सर्किट पर पहुँच गए। कंपनी की सब्सिडियरी HCL Infotech को रक्षा मंत्रालय से ₹138.51 करोड़ का ऑर्डर…

प्रकाशित 23.11.2026, 12:42 PM · 2 मिनट में पढ़ें
WhatsAppTelegram
converted 2026 11 23T163505.282

मुंबई, 23 नवंबर: HCL Infosystems के शेयर सोमवार को 20% की तेज़ी के साथ अपर सर्किट पर पहुँच गए। कंपनी की सब्सिडियरी HCL Infotech को रक्षा मंत्रालय से ₹138.51 करोड़ का ऑर्डर मिला है। शेयर पिछले बंद भाव ₹9.50 से चढ़कर ₹11.40 तक पहुँचा। यह तेज़ी ऐसे दिन दिखी, जब सेंसेक्स करीब 1,484 अंक टूटकर बंद हुआ।

क्या है ऑर्डर

कंपनी ने एक्सचेंजों को बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी HCL Infotech को ₹138.51 करोड़ (सभी शुल्क और करों समेत) का चेंज रिक्वेस्ट ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर 20 नवंबर 2026 को मिला। इसके तहत रक्षा मंत्रालय के मौजूदा डेटा सेंटर नेटवर्क सिक्योरिटी सिस्टम का अपग्रेडेशन किया जाना है। काम 18 जुलाई 2027 तक पूरा करना है

यह ऑर्डर नए कॉन्ट्रैक्ट के तहत नहीं, बल्कि पहले से चल रहे अनुबंध के तहत आया है, जो 2031 तक वैध है। कंपनी का कहना है कि अपग्रेड इसलिए ज़रूरी है, ताकि सिस्टम मज़बूत, सुरक्षित बने रहें।

Read more : Tata चुपके से बन गई APL Apollo की मालिक? ₹16,755 करोड़ का ओपन ऑफर, फिर भी शेयर क्यों गिरा?

कंपनी के आकार के लिहाज़ से बड़ा ऑर्डर

HCL Infosystems का मार्केट कैप करीब ₹375 करोड़ है। इस हिसाब से ₹138.51 करोड़ का ऑर्डर कंपनी के मार्केट कैप के लगभग 37% के बराबर बैठता है। यानी माइक्रो-कैप कंपनी के लिए यह काफी बड़ा ऑर्डर है। आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व ₹5 करोड़ से घटकर ₹4 करोड़ रह गया, जबकि शुद्ध घाटा ₹6 करोड़ से बढ़कर ₹15 करोड़ हो गया। कंपनी का ROCE -51.6% और EPS -₹1.66 है। सितंबर 2026 में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 62.89% थी।

(आंकड़े 23 नवंबर 2026 के कारोबार के हैं। यह रिपोर्ट सिर्फ जानकारी के लिए है, निवेश की सलाह नहीं।)

लेखक

A K Bhardwaj is the founder and chief author of Gmony.in. With nearly 8 years of experience in media and journalism, he writes about the stock market, business, personal finance, commodities, IPOs, and government schemes. His reporting helps readers understand financial developments and what they could mean for their money and everyday decisions. He holds a Bachelor of Arts (Honours) from Banaras Hindu University (BHU), Varanasi, and a Diploma in Journalism from Jamia Millia Islamia, New Delhi. Alongside his work in financial journalism, he has pursued an interest in Ayurvedic diet and nutrition, earning a Certificate in Ayurvedic Diet & Nutrition from IICTN. He currently works on <a href="https://vayuga.in/">Vayuga.in</a> as well.