निवेशकों के लिए बड़ा मौका! ₹200 से कम का स्टॉक 5 टुकड़ों में बंटेगा, 1:1 Bonus भी…

Bonus : कंपनी ने हाल ही में शेयर बाजार को जानकारी दी है कि कंपनी अपने इक्विटी शेयरों को स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू के जरिए निवेशकों के लिए और सुलभ बनाने जा रही है। यह फैसले आने के बाद शेयर में 4–6 प्रतिशत तक तेजी भी देखी गई है।

1:5 स्टॉक स्प्लिट का क्या मतलब है

Anlon Healthcare ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटने की मंजूरी दी है। स्प्लिट के बाद हर एक शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये रह जाएगी। उदाहरण के लिए, अगर किसी निवेशक के पास 100 शेयर हैं, तो स्प्लिट के बाद उसके पास 500 शेयर हो जाएंगे, लेकिन कुल निवेश की वैल्यू लगभग वही रहेगी। इस कदम का उद्देश्य शेयर की कीमत को छोटे निवेशकों की पहुंच के अंदर लाना और मार्केट में लिक्विडिटी बढ़ाना है।

Read More : Budget 2026 : सोलर, बैटर और ई-मोबिलिटी पर फोकस, निवेशकों की नजर…

1:1 बोनस शेयर – 1 पर 1 फ्री

स्टॉक स्प्लिट के साथ Anlon Healthcare ने 1:1 बोनस इश्यू भी मंजूर किया है। इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट पर जिसके पास जितने शेयर होंगे, उसे उतने ही अतिरिक्त बोनस शेयर फ्री में मिलेंगे। उदाहरण के तौर पर, स्प्लिट के बाद अगर किसी के पास 500 शेयर होंगे, तो उसे 500 बोनस शेयर और मिल जाएंगे, यानी कुल 1000 शेयर हो जाएंगे। बोनस इश्यू के लिए कंपनी अपने फ्री रिजर्व से करीब 53 करोड़ रुपये से अधिक की रकम उपयोग करेगी, जो 31 दिसंबर 2025 तक लगभग 147 करोड़ रुपये थी।

Read More : 5 साल में दिया 6000% तक रिटर्न, रडार पर रखें ये 2 Semiconductor स्‍टॉक्‍स, फंडामेंटल भी मजबूत

Anlon Healthcare शेयर प्राइस

Anlon Healthcare एक हेल्थकेयर व मेडिकल इक्विपमेंट डिस्ट्रीब्यूशन और फार्मा इंटरमीडिएट/APIs से जुड़ी कंपनी है, जिसकी स्थापना 2013 में हुई थी। हालिया डाटा के मुताबिक कंपनी का मार्केट कैप लगभग 700–750 करोड़ रुपये के आसपास है और शेयर की मौजूदा बाजार कीमत 200 रुपये से नीचे के दायरे में ट्रेड कर रही है, जहां फेस वैल्यू अभी 10 रुपये दर्ज है। कंपनी पर कर्ज का स्तर कम है और रिटर्न ऑन इक्विटी व रिटर्न ऑन कैपिटल जैसे मुनाफे के अनुपात मजबूत माने जा रहे हैं।

छोटे निवेशकों के लिए क्या बदल जाएगा

स्टॉक स्प्लिट के बाद शेयर का प्रति इकाई दाम कम होने से छोटे निवेशक भी कम पूंजी में एंट्री ले सकेंगे। बोनस इश्यू के बाद निवेशकों के पास शेयरों की संख्या दोगुनी हो जाएगी, जिससे होल्डिंग यूनिट्स बढ़ेंगी और लंबी अवधि में कीमत बढ़ने पर फायदा संभावित रूप से ज्यादा हो सकता है। कंपनी का मानना है कि इन कॉर्पोरेट एक्शंस से शेयर में ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ेगा और बाजार में भागीदारी और व्यापक होगी।

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और जनरल इनफॉर्मेशन के उद्देश्य से तैयार की गई है, इसे किसी भी तरह की निवेश, ट्रेडिंग या चिकित्सा सलाह नहीं माना जाए। शेयर बाज़ार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए फैसला लेने से पहले अपने रजिस्टर्ड फाइनेंशियल एडवाइज़र से परामर्श अवश्य करें।​

Leave a Comment